10.09.2015
---
-उप्र में नये सियासी गठबंधन में जुटे पूर्व राज्यसभा सदस्य मोहम्मद अदीब
-कहा, भाजपा के इशारे पर मुलायम ने तोड़ा बिहार में गठबंधन
---
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच उत्तर प्रदेश की सियासत में नये गठबंधन के प्रयास चल पड़े हैं। राज्यसभा के पूर्व सदस्य मोहम्मद अदीब ने आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआइएम) व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच सियासी गठबंधन कराने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने इल्जाम लगाया कि सपा मुखिया मुलायम सिंह ने भाजपा के इशारे पर बिहार में महागठबंधन तोड़ा है।
धर्मगुरु मरहूम अली मियां व इतिहासकार विशंभर नाथ पांडेय द्वारा सांप्रदायिक सदभाव के लिए बनाई गई समिति की बैठक में हिस्सा लेने आए मोहम्मद अदीब ने बिहार में महागठबंधन से अलग होने पर समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। कहा कि परिवार की तरक्की व उसको बचाने के लिए मुलायम सिंह यादव ने भाजपा से हाथ मिलाया है। वह पूर्व में भी साक्षी महराज, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अपने साथ लेकर सियासत कर चुके हैं। इस सच्चाई से वाकिफ मुसलमानों के पास अब बसपा ही एक मात्र विकल्प है। वह समाजवादी पार्टी की असलियत जनता के सामने लाने के प्रयास के साथ ही मुस्लिम संगठनों को एक मंच पर खड़ा करने की मुहिम चला रहे हैं। इस संबंध में नदवातुल उलूम के उलमा से भी बात हुई है। अदीब ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के समय मुस्लिम वोटों का बंटवारा रोकने के लिए एमआइएम व बहुजन समाज पार्टी को एक मंच पर खड़ा होना जरूरी है। इस बारे में असदउद्दीन ओवैसी से चर्चा हुई है। शुक्रवार को दिल्ली या हैदराबाद में उनसे फिर बात होगी। सहमति बनने के बाद बसपा मुखिया मायावती से विस्तार से बातचीत की जाएगी।
---------------

No comments:
Post a Comment